एक भारतीय गायक अरिजीत सिंह आज मना रहे अपना 35वां जन्मदिन

जन्म 25 अप्रैल, 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था।

अरिजीत ने बहुत कम उम्र में अपना संगीत प्रशिक्षण शुरू कर दिया था और बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था।

अरिजीत ने राजा विजय सिंह हाई स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की और श्रीपत सिंह कॉलेज से डिग्री हासिल की।

उन्होंने शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया और मोजार्ट, बीथोवेन और बंगाली शास्त्रीय संगीत सबसे ज्यादा सुनते थे।

उन्होंने उस्ताद राशिद खान, गुलाम अली खान और जाकिर हुसैन जैसे महान कलाकारों का उत्कृष्ट संगीत सुना है।

उनके गुरु, राजेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें 2005 में संगीत रियलिटी शो "गुरुकुल" में भाग लेने के लिए कहा।

वह उस समय सिर्फ 18 साल के थे, लेकिन दुर्भाग्य से, दर्शकों के मतदान के माध्यम से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

शो के दौरान, संजय लीला भंसाली ने अरिजीत की छिपी प्रतिभा को देखा और उन्हें फिल्म "सांवरिया" में "यूं शबनमी" गाना दिया।

यह पार्श्व गायक के रूप में अरिजीत की सफल यात्रा की शुरुआत थी।