• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Top Siksha

Be a successful student

  • Home
  • Contact Us
  • Pdf Files Download
  • Class 10th Solutions Notes
  • Class 9th Solutions
  • Class 8th Solutions
  • Class 7th Solutions
  • Class 6th Solutions
  • NCERT Class 10th Solutions Notes

10. मछली सम्‍पूर्ण व्‍याख्‍या | Machhali kahani class 10

August 18, 2022 by Leave a Comment

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के पद्य भाग के पाठ दस ‘मछली‘ (Machhali kahani class 10) के व्‍याख्‍या को पढ़ेंगे।

Machhali kahani class 10

10. मछली
लेखक परिचय
लेखक का नाम- विनोद कुमार शुक्ल
जन्म- 1 जनवरी 1937 ई0 (83 वर्ष), राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़

इन्होंने शिक्षा समाप्ति के बाद पेशा के रूप में प्राध्यापन को अपनाया। ये इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर थे। इन्हें 1990 ई० में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रचनाएँ- जयहिंद, वह आदमी नया कोट पहनकर चला गया विचार की तरह, नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में एक खिड़की रहती थी, पेड़ पर कमरा, महाविद्यालय आदि।

पाठ परिचय- प्रस्तुत पाठ ’मछली’ कहानी संकलन ’महाविद्यालय’ से ली गई है। इस कहानी में एक छोटे शहर के निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के भीतर के वातावरण, जीवन यर्थाथ तथा संबंधों को आलोकित करती हुई लिंग-भेद को भी स्पर्श करती है।

पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ ’मछली’ संवेदना पूर्ण कहानी है। इसमें मछली के माध्यम से लोगों के मनोभाव को व्यक्त किया गया है।

बच्चे अपने पिता के साथ मछली खरीदने बाजार जाते हैं। तीन मछलीयाँ खरीदी जाती है, जिनमें एक खरीदने के वक्त ही मर गई थी। बच्चे झोले में मछलीयों को रखकर गली से होकर घर वापस लौटते हैं। बूंदे पड़ने के कारण बाजार में भीड़ घट रही थी। बच्चे भी इसलिए दौड़ रहे थे कि मछलीयाँ बिना पानी के झोले में ही न मर जाएँ। झोले में रखी तीन मछलीयों में से दो जीवित थी, उनकी तड़प के झटके बच्चे महसुस कर रहे थे।

अचानक जोरों से वर्षा होने लगी। बच्चे झोले के मुँह इसलिए फैला दिए कि मछलीयों में थोड़ा जान आ जाए, क्योंकि उनकी इच्छा थी की उनमें से एक मछली कुएँ मे पाली जाए और उसके साथ खेली जाए। Machhali kahani class 10

वर्षा में दोनों भाई भींगने से थर्र-थर कांपने लगे। स्नानघर का दरवाजा बंद करके तीनों मछलीयों को बाल्टी में डाल दिया। संतू ठंड से कांप रहा था। माँ की मार के भय से दोनों भाई कमीज एवं पेंट निचोड़कर बाल्टी के पास बैठ गये। संतु बड़े प्यार से मछली की ओर देख रहा था।

बड़े भाई ने कहा इसमें से जीवित एक मछली पिताजी से मांग लेंगे। संतू मछली को छूना चाहता था, किंतु काटने के डर से नहीं छूता था। तभी लेखक ने उसे छूने को कहा। उसने सहमते हुए एक मछली को छूआ, लेकिन डर कर अपना हाथ खींच लिया।

लेखक ने बाल्टी से मछली निकाली और पुनः बाल्टी में डाल दी। इस क्रम में मछली उछली तो पानी के छींटे उन पर पड़े। संतु चौककर पीछे हट गया।

लेखक मछली की आँखों में अपना छाया देखना चाहता था क्योंकि दीदी का कहना था कि मरी हुई मछली की आँखों में झाँकने से अपनी परछाई नहीं दिखती। इसलिए पहले संतु का झाँकने को कहा, किंतु उससे कोई जवाब नहीं मिला तो लेखक मछली को अपने चेहरे के समीप लाकर देखा तो उसे उसकी आँख में धुंधली-सी परछाई दिखी, लेकिन ये परछाई थी कि मछली के आँखों का रंग था, यह समझ नहीं पाया। इसके बाद दीदी को बुलाने को कहा, लेकिन दीदी के सोने की बात सुनकर वह आश्चर्य में पड़ गया। माँ को मसाला पीसते हुए देखकर दुःखी हो गया कि मछली आज ही कट जाएगी। संतु भी उदास हो गया।

वर्षा बंद हो गई तब लेखक ने आँगन में जहाँ मछली काटी जाती थी, वहाँ धुला हुआ लकड़ी का तख्ता देखा। पास में थोड़ी चूल्हे की राख थी। स्नानघर का दरवाजा खुला हुआ था। माँ को मछली बनाना अच्छा नहीं लगता था। घर में पिताजी ही केवल मछली खाते थे। भग्गु ही मछली काटता तथा बनाता था। स्नानघर से भग्गु का मछली लाते देखकर लेखक के मन में उदासी छा गई, क्योंकि कुएँ में मछली पालने का उत्साह बुझ-सा रहा था। दीदी ने हम दोनों भाईयों को कपड़े पहनाए, बाल संवारे।

लेखक ने दीदी से कहा- ’दीदी ! आज मछली आई है। तीन हैं। एक शायद मर गयी है। उन्हें अभी भग्गु काटेगा। पहले दीदी चुप रही, फिर कमरे का दरवाजा बन्द करने की बात कहकर सो गई। भग्गु ने मछली के पूरे शरीर में राख मलकर फिर उसकी गर्दन काट डाली। तभी संतु एक मछली लेकर सरपट बाहर भागा।

भग्गु भी संतु से मछली छीनने दौड़ पड़ा। संतु दोनों हाथों से मछली को अपने पेट में छिपाए हुए था और भग्गु उससे मछली छीनने की कोशिश कर रहा था। उसे डर का था कि संतु कहीं मछली कुएँ में न डाल दें। वह पिताजी के डाँट के भय से परेशान था।

एक तरफ घर के अंदर पिताजी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, दूसरी ओर दीदी की सिसकियाँ बढ़ गई थी। पिताजी दहाड़कर कह रहे थे- ’भग्गु! अगर नहान घर में घुसे तो साले के हाथ-पैर तोड़कर बाहर फेंक देना। बाद में जो होगा मैं भुगत लूँगा।

भग्गु चुपचाप सिर हिलाकर चला गया। संतु डर से सहमा हुआ था और उसके कपड़े कीचड़ से गंदे हो गये थे। स्नानघर में ही नहीं, पूरे घर में मछलीयों जैसी गंध आ रही थी।

लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)____दो अंक स्तरीय

प्रश्न 1. मछली को छूते हुए संतू क्यों हिचक रहा था? (Text Book 2015A)

उत्तर- संतू मछलियों को छूते हुए हिचक रहा था, क्योंकि उसे डर था कि मछली काट लेगी।

प्रश्न 2. संतू मछली लेकर क्यों भागा? (2018A) Machhali kahani class 10

उत्तर- संतु मछली लेकर कुएँ में डालने के लिए भागा ताकि मछली जिन्दा होकर बड़ी हो जाए।

प्रश्न 3. मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने क्या किया? (Text Book)

उत्तर- मछलियों घर लाने के बाद बच्चों ने नहानघर में भरी हुई बाल्टी को आधी करके उसमें मछलियों को रख दिया।

प्रश्न 4. मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी ? (पाठ्य पुस्तक)

उत्तर- मछलियों को लेकर बच्चों के मन में अभिलाषा थी कि एक मछली पिताजी से माँगकर उसे कुएँ में डालकर बहुत बड़ी करेंगे।

प्रश्न 5. झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में क्यों घुस गए? (पाठ्य पुस्तक)

उत्तर- झोले में मछलियाँ लेकर बच्चे दौड़ते हुए पतली गली में घुस गए, क्योंकि इस गली में घर नजदीक पड़ता था। दूसरे रास्तों में बहुत भीड़ थी।

प्रश्न 6. दीदी कहाँ थी और क्या कर रही थी? (पाठ्य पुस्तक)

उत्तर- दीदी घर के एक कमरे में थी । वह लेटी हुई थी और सिसक-सिसककर रो रही थी। वह बार-बार हिचकी ले रही थी जिससे उसका शरीर सिहर उठता था।

प्रश्न 7, मछली के बारे में दीदी ने क्या जानकारी दी थी? बच्चों ने उसकी परख कैसे की? (पाठ्य पुस्तक)

उत्तर- मछली के बारे में दीदी ने जानकारी दी थी कि मरी हुई मछली की आँख में अपनी परछाई नहीं दिखती है। बच्चों ने उसकी परख एक मृत मछली की आँख में झाँककर की।

प्रश्न 8, संतू क्यों उदास हो गया ? (Text Book)

उत्तर- संतू यह जानकर उदास हो गया था कि मछली कुछ देर बाद कट जायेगी। वह मछली को जीवित पालना चाहता था। मछली को विछुड़ते हुए जानकर वह दुःखी हो गया।

प्रश्न 9. अरे-अरे कहता हुआ भग्गू किसके पीछे भागा और क्यों ? (Text Book)

उत्तर- अरे अरे कहता हुआ भग्गू संतू के पीछे भागा क्योंकि संतू एक मछली को लेकर भाग रहा था। भग्गू को डर था कि संतु मछली को कुओं में डाल देगा जिसके चलते उसे डांट पड़ेगी। संतू से मछली लेने के लिए वह उसके पीछे भागा ।

प्रश्न 10. घर में मछली कौन खाता था और वह कैसे बनायी जाती थी? (Text Book)

उत्तर- घर में मछली केवल पिताजी खाते थे। मछली को उस घर का नौकर काटता था। उसे काटने के लिए अलग पाया था। पहले मछली को पत्थर पर पटककर मार दिया जाता था, फिर राख से मलने के बाद पाटा पर रखकर चाकु से काटा जाता था। मछली बनाने का कार्य नहानघर में होता था।

प्रश्न 11. मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ी? स्पष्ट करें। (Text Book 2013,C2014A)

उत्तर- आदमी के चंगुल में आकर मछली कटने को विवश थी। पानी के अभाव में अंगोछा में लिपटी मछली लहरा रही थी। दीदी कमरा में करवट लिए, पहनी हुई साड़ी को सर तक ओड़े, सिसक-सिसक कर रो रही थी। हिचकी लेते ही दीदी का पूरा शरीर सिहर उठता था। दीदी का सिहरना एवं मछली का लहराना दोनों में समानता दिखलाई पड़ी।

प्रश्न 12. पिताजी किससे नाराज थे और क्यों? (Text Book 2013C)

उत्तर- पिताजी नरेन से नाराज थे। क्योंकि, बच्चों मछलियों के चलते स्वयं परेशान रहे साथ ही भग्गू को भी परेशान किया। बच्चे मछली को पालना चाहते थे, कोमल मछली को कटते देख विह्वल हो उठा और बच्चा एक मछली को लेकर भाग गया। पीछे-पीछे भग्गू को भागना पड़ा। छीना-झपटी की स्थिति आई। पिताजी इन हरकतों के कारण नाराज हुए।

10. मछली
प्रश्न 1.नौकर की कमीज नामक उपन्‍यास किसकी रचना है ?
(क) कैलास वाजपेयी की
(ख) विनोद कुमार शुक्‍ल की
(ग) अशोक वाजपेयी की
(घ) अमरकांत की

उत्तर-(ख) विनोद कुमार शुक्‍ल की

प्रश्न 2.पेड पर कमरा किसकी रचना है ? Machhali kahani class 10
(क) विनोद कुमार शुक्‍ल 
(ख) अशोक वाजपेयी
(ग) अमरकांत              
(घ)यतीन्‍द्र मिश्र

उत्तर-(क) विनोद कुमार शुक्‍ल

प्रश्न 3. मछली कौन खाता था ?
(क) मम्‍मी   
(ख) पापा
(ग) दोनों     
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) पापा

प्रश्न 4.पीताजी ने बाजार से कितनी मछलियाँ खरीदी थी ?
(क) 3  
(ख) 4 
(ग) 2 
(घ)5

उत्तर-(क) 3

प्रश्न 5.मछली कहानी में किस वर्ग का जीवन वर्णित है ?
(क) उच्‍च वर्ग का           
(ख) मध्‍यम वर्ग का
(ग) निम्‍न मध्‍यम वर्ग का  
(घ) निम्‍न वर्ग का

उत्तर-(ग) निम्‍न मध्‍यम वर्ग का

प्रश्न 6.लेखक अपनें पिता से क्‍या माँगना चाहता था ?
(क) खिलौने   
(ख) किताब
(ग) पैसे         
(घ) मछली

उत्तर-(घ) मछली

प्रश्न 7.लेखक को मछली खाने से किसने मना किया ? Machhali kahani class 10
(क) पिता  
(ख) माँ
(ग) भाई     
(घ) बहन

उत्तर-(ख) माँ

प्रश्न 8.मछली लेकर कौन भाग गया था ?
(क) संतू   
(ख) बंतू
(ग) भग्‍गू     
(घ) जग्‍गू

उत्तर-(क) संतू

प्रश्न 9.मछली कहानी के लेखक कौन है ?
(क) विजय कुमार शुक्‍ल
(ख) विनय कुमार शुक्‍ल
(ग) विनोद कुमार शुक्‍ल
(घ) विकास कुमार शुक्‍ल

उत्तर-(ग) विनोद कुमार शुक्‍ल

प्रश्न 10.मछली के लिए मसाला कौन पीस रही थी ?
(क) दादी    
(ख) नानी
(ग) दीदी     
(घ) माँ

उत्तर-(घ) माँ

प्रश्न 11.विनोद कुमार शुक्‍ल किस कृषि विश्‍वविधालय में एसोसिट प्रोफेसर थें ?
(क) संजय गाँधी   
(ख) राजीव गाँधी
(ग) इंदिरा गाँधी    
(घ) फिरोज गाँधी

उत्तर-(ग) इंदिरा गाँधी

प्रश्न 12.मछली शिर्षक कहानी में दीदी के प्रेमी का क्‍या नाम था ?
(क) संतू     
(ख) महेन्‍द्र
(ग) भग्‍गू    
(घ) नरेन

उत्तर-(घ) नरेन

प्रश्न 13.मछली पानी में रहती है इस वाक्‍य में ‘में’ किस कारक की विभक्ति है ?
(क) कर्ता         
(ख) कर्म
(ग) अधिकरण   
(घ) करण

उत्तर-(ग) अधिकरण

प्रश्न 14.संतू अचानक क्‍या लेकर भाग गया ?
(क) मछली     
(ख) खिलौना
(ग) रूमाल      
(घ) घड़ी

उत्तर-(क) मछली

प्रश्न 15.मछली किस प्रकार की कहानी है ?
(क) मनोवैज्ञानिक 
(ख) सामाजिक
(ग) ऐतिहासिक      
(घ) सांस्‍‍कृतिक

उत्तर-(ख) सामाजिक

प्रश्न 16.मछली शीर्षक पाठ में खरीदी गई मछली में कितनी मछली जिन्‍दा थी ?
(क) दो  
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

उत्तर-(क) दो

Read more – Click here
Read Class 10th Sanskrit – Click here
Hiroshima class 10 Hindi ka arth YouTube – Click here

Filed Under: Class 10th HIndi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 10. राह भटके हिरण के बच्चे को (Rah Bhatake Hiran Ke Bachche Ko)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 9. सुदामा चरित (Sudama Charit)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 8. झाँसी की रानी (Jhaansee Kee Raanee)

Footer

About Me

Hey ! This is Tanjeela. In this website, we read all things, which is related to examination.

Class 10th Solutions

Hindi Solutions
Sanskrit Solutions
English Solutions
Science Solutions
Social Science Solutions
Maths Solutions

Follow Me

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Quick Links

Class 12th Solutions
Class 10th Solutions
Class 9th Solutions
Class 8th Solutions
Class 7th Solutions
Class 6th Solutions

Other Links

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 topsiksha