• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Top Siksha

Be a successful student

  • Home
  • Contact Us
  • Pdf Files Download
  • Class 10th Solutions Notes
  • Class 9th Solutions
  • Class 8th Solutions
  • Class 7th Solutions
  • Class 6th Solutions
  • NCERT Class 10th Solutions Notes

Class 9th Physics ( भौतिकी ) Chapter 2. गति | Gati Class 9th Chapter 2 Notes

October 12, 2023 by Leave a Comment

 

Gati Class 9th Chapter 2 Notes

2. गति

विराम- यदि किसी वस्‍तु की स्थिति दूसरे वस्‍तुओं के अपेक्षा समय के साथ नहीं बदलती है, तो उस वस्‍तु को विराम में कहा जाता है।

गति- यदि किसी वस्‍तु की स्थिति अन्‍य वस्‍तुओं की अपेक्षा समय के साथ बदलती है, तो उस वस्‍तु को गति में कहा जाता है।

Gati Class 9th Chapter 2 Notes

गति के प्रकार

गति मुख्‍य रूप से चार प्रकार के होते हैं।

1. रैखिक गति- वैसी गति जिसमें वस्‍तुएँ सीधी या वक्र रेखा पर चलती है, उसे रैखिक गति कहते हैं। जैसे बंदूक से छोड़ी गई गोली, ढालू से नीचे सरकता बालक आदि।

2. वृत्तीय गति- वैसी गति जिसमें वस्‍तुएँ वृत्ताकार पथ पर चलती है, उसे वृत्तीय गति कहते हैं। जैसे सूर्य के चारो ओर पृथ्‍वी की गति, पृथ्‍वी के चारों ओर चन्‍द्रमा की गति आदि।

3. दोलनी गति- वैसी गति जिसमें वस्‍तुएँ एक निश्चित बिंदु के आगे-पीछे (ऊपर-नीचे) चलती है, उसे दोलनी गति कहते हैं। जैसे झूले की गति, दीवार घड़ी के पेंडुलम की गति इत्‍यादि।

4. आवर्त गति- वैसी गति जिसमें वस्‍तुएँ समय के निश्चित अंतरालों पर दुहराती है। उसे दोलनी गति कहते हैं। जैसे- झूले की गति, सिलाई मशीन के सूई की गति आदि।

1. किसी समय अंतराल में विस्थापन का परिमाण उस समय अंतराल में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी से कम हो सकता है।
2. यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के अनुक्रमानुपाती होती है, तो हम कह सकते सकते हैं कि वस्तु एकसमान चाल से चल रही है।
3. यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है, तो यह कहा जा सकता है कि वस्तु का त्वरण अचर है।

11.  एकसमान वृत्तीय गति में चाल अचर और वेग चर रहते हैं।
1. विस्थापन की दर को वेग कहते हैं।
2. त्वरण का SI मात्रक मीटर/सेकेंड2 है।

  • यदि किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ नहीं बदलती है, तो उसे विराम अवस्था में कहा जाता है।
  • यदि किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ परिवर्तन हो, तो उसे गति कहते हैं।
  • निश्चित दिशा में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उसका विस्थापन कहते हैं।
  • किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को औसत चाल कहते हैं।
  • जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, उसे अदिश राशि कहते हैं।
  • जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उसे सदिश राशि कहते हैं।
  • किसी वस्तु की चाल इकाई समय में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी है। अर्थात चाल = दूरी/समय। यह एक अदिश राशि है।
  • किसी वस्तु का वेग इकाई समय में वस्तु का विस्थापन है। अर्थात, वेग= विस्थापन/समय। यह एक सदिश राशि है।
  • समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं। अर्थात, त्वरण= वेग में परिवर्तन/समय।
  • ऋणात्मक त्वरण को मंदन कहते हैं।
  • यदि दूरी समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान चाल से गतिमान है और यदि विस्थापन समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान वेग से गतिमान है।
  • यदि कोई कण एक सरल रेखा में एकसमान त्वरण से गतिमान हो, उसका वेग समय ग्राफ एक सरल रेखा होगा।
  • वृत्ताकार पथ पर गतिमान कण की गति की दिशा लगातार बदलती रहती है और इसलिए उसकी गति त्वरित है।

प्रश्‍न 1. एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है। अगर हाँ, तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाइए।
उत्तर: हाँ, एक वस्तु का विस्थापन शून्य हो सकता है यदि उसकी प्रारम्भिक व अन्तिम स्थिति समान हो या उनके बीच की दूरी शून्य हो। यदि वस्तु कुछ दूरी तय करके अपनी प्रारम्भिक स्थिति पर वापस आ जाती है तो उसका विस्थापन शून्य होगा।

प्रश्‍न 2. चाल एवं वेग में अन्तर बताइए।
उत्तर: किसी वस्तु की गति की दर उसकी चाल कहलाती है व एक निश्चित दिशा में चाल को वेग कहते हैं। वेग वस्तु की चाल व दिशा दोनों को व्यक्त करता है।

प्रश्‍न 3. एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है ?
उत्तर: ओडोमीटर गाड़ी में लगा वह यन्त्र है जो गाड़ी के द्वारा तय की गई दूरी को मापता है।

प्रश्‍न 4. जब वस्तु एकसमान गति में होती है तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पड़ता है ?
उत्तर: जब वस्तु एकसमान गति में होती है तब इसका मार्ग सरल रेखा में दिखाई पड़ता है।

प्रश्‍न 5. आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि –
1. वह एकसमान त्वरण से गति में है ?
2. वह असमान त्वरण से गति में है ?

उत्तर: 1. यदि एक वस्तु सरल रेखा में चलती है और इसका वेग समान समयान्तराल में समान रूप से घटता या बढ़ता है तो वस्तु के त्वरण को एकसमान त्वरण कहा जाता है।

2. यदि एक वस्तु सरल रेखा में चलती है और इसका वेग असमान रूप से बदलता है तो उसके त्वरण को असमान त्वरण कहते हैं।

प्रश्‍न 6. आपकी कक्षा की दीवार विरामावस्था में है या गति में, चर्चा करें।
उत्तर: हमारी कक्षा की दीवार विरामावस्था में है क्योंकि वह अपनी जगह पर स्थिर है व गति नहीं करती।

Gati Class 9th Chapter 2 Notes

Read more – Click here
YouTube Video – Click here 

Filed Under: Science

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 10. राह भटके हिरण के बच्चे को (Rah Bhatake Hiran Ke Bachche Ko)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 9. सुदामा चरित (Sudama Charit)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 8. झाँसी की रानी (Jhaansee Kee Raanee)

Footer

About Me

Hey ! This is Tanjeela. In this website, we read all things, which is related to examination.

Class 10th Solutions

Hindi Solutions
Sanskrit Solutions
English Solutions
Science Solutions
Social Science Solutions
Maths Solutions

Follow Me

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Quick Links

Class 12th Solutions
Class 10th Solutions
Class 9th Solutions
Class 8th Solutions
Class 7th Solutions
Class 6th Solutions

Other Links

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 topsiksha