• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Top Siksha

Be a successful student

  • Home
  • Contact Us
  • Pdf Files Download
  • Class 10th Solutions Notes
  • Class 9th Solutions
  • Class 8th Solutions
  • Class 7th Solutions
  • Class 6th Solutions
  • NCERT Class 10th Solutions Notes

कक्षा 10 भूगोल पाठ 5 (घ)बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण | Bihar Jansankhya avm nagrikaran Notes and Solutions

December 27, 2022 by Leave a Comment

दिया गया पाठ का नोट्स और हल SCERT बिहार पाठ्यक्रम पर पूर्ण रूप से आधारित है। इस लेख में बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल के पाठ पाँच ‘(घ)बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण (Bihar Jansankhya avm nagrikaran Notes and Solutions)’ के नोट्स और प्रश्‍न-उतर को पढ़ेंगे।

(घ) बिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण

बिहार आरंभ से ही सघन जनसंख्या वाला देश रहा है, यहाँ 3000 वर्ष पहले से ही मानव बसाव के प्रमाण मिलते हैं। बिहार घनी आबादी वाले राज्यों में से एक है, इसका मुख्य कारण यहाँ की भौगोलिक स्थिति है, अर्थात समतल भू-भाग, उपजाऊ मिट्टी, सालों भर जल से भरी नदियाँ एवं सुगम पहुँचने की सुविधा है। वर्त्तमान समय में बिहार जनसंख्या के दृष्टि से उत्तर-प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद तीसरे स्थान पर है। 2001 के जनगणन के अनुसार बिहार की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 8.07 प्रतिशत है। बिहार में लिंग अनुपात 919 महिलायें प्रति हजार पुरूष है। यह राष्ट्रीय अनुपात 933 से कम है।

जनसंख्या वितरण :

बिहार की जनसंख्या वितरण सभी जगह एक समान नहीं है। कहीं पर जनसंख्या बहुत अधिक है तो कहीं पर बहुत ही कम।

जहाँ भी धरातल समतल जलोढ़ और मैदानी हैं वहाँ घनी आबादी है। बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला पटना है।

जनसंख्या घनत्व :

2001 की जनसंख्या के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर घनत्व 881 व्यक्ति है। सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पटना जिला में है। जहाँ प्रतिवर्ग किमी पर 1471 व्यक्ति निवास करते हैं। इसके बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान आता है, जहाँ क्रमशः 1342 और 1332 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी रहते हैं। जनसंख्या घनत्व में चौथे स्थान पर बेगुसराय जिला है, जहाँ 1222 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। Bihar Jansankhya avm nagrikaran

सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला पश्चिमी चम्पारण, बाँका, जमुई और कैमुर है, जिसका घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० है।

नगरों का विकास :

बिहार में नगरों के विकास का इतिहास बहुत पुराना है, यहाँ के अधिकतर प्रमुख नगर नदी के तट पर बसे हुए हैं। प्राचीन नगरों में पाटलिपुत्र, नालन्दा, गया, वैशाली, बोधगया, उदवंतपुरी, सीतामढ़ी आदि है।

आजादी के बाद यहाँ नगरों के विकास में तेजी आई है। औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन के मौलिक सुविधाओं के विकास के कारण कई नगर यहाँ विकसित हुए हैं। इनमें बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, डालमिया नगर, मुंगेर, जमालपुर, कटिहार आदि हैं। बिहार भारत का सबसे कम शहरीकृत राज्य है। यहाँ 2001 के जनगणना के अनुसार नगरीय आबादी मात्र 10.5 प्रतिशत है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.  बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिले का नाम लिखिए।

उत्तर- बिहार राज्य में अत्यधिक घनत्व वाले जिले क्रमशः पटना दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी एवं सारण है। इन जिलों में जनसंख्या घनत्व 1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 2.  बिहार में अत्यन्त कम घनत्व वाले जिले कौन-कौन है?

उत्तर- बिहार में अत्यन्त कम घनत्व वाले जिले क्रमश: पश्चिमी चम्पारण , बाँका, जमुई एवं कैमुर है। इन जिलों में जनसंख्या घनत्व 600 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से भी कम पाई जाती है।

प्रश्न 3.  बिहार की जनसंख्या आकार को बताइये।

उत्तर- केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन के अनुसार 2007 में बिहार की जनसंख्या बढ़कर 9.31 करोड़ हो गई है। बिहार की दशकीय वृद्धि दर 1991-2000 के दौरान 28.62 प्रतिशत था जबकि राष्ट्रीय वृद्धि 21.11 प्रतिशत है। यहाँ की कुल आबादी का 89.05 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में बसा करता है।

प्रश्न 4.  बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- बिहार की जनसंख्या वितरण सभी जगह समान रूप से नहीं है। कहीं पर जनसंख्या बहुत अधिक है तो कहीं पर बहुत ही कम। जहाँ भी सिंचाई की सुविधा कृषि में नये तकनीक का उपयोग प्रति व्यक्ति आय नगरीकरण अधिक है वहाँ और भी आबादी अधिक है। बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या पटना जिला में बसी हैं।

प्रश्न 5.  मध्ययुग में बिहार में नगरों का विकास किस प्रकार हुआ।

उत्तर- मध्ययुग में विकसित होने वाले जिले क्रमशः सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा एवं सिवान है। इन नगरों के विकास का प्रमुख कारण सड़कों का निर्माण एवं प्रशासनिक विकास है।

प्रश्न 6.  दो प्राचीन एवं दो आधुनिक नगरों का नाम लिखिए।

उत्तर- दो प्राचीन नगर क्रमशः पाटलिपुत्र, राजगीर तथा दो आधुनिक नगर क्रमशः हाजीपुर एवं बरौनी है। Bihar Jansankhya avm nagrikaran

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.  बिहार की जनसंख्या घनत्व पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

उत्तर- 2001 की जनसंख्या के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर घनत्व 881 व्यक्ति है। सबसे अधिक घनत्व जिला में जहॉ प्रतिवर्ग किलोमीटर 1471 व्यक्ति निवास करते हैं। इसके बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान आता है। 1342 और 1332 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर रहते है। जिसे निम्न श्रेणी में वर्गीकृत कर सकते है।

(1.) अत्यधिक घनत्व वाले जिले-जिन जिलों का घनत्व 1200 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर है जिसमें पटना, दरभंगा, वैशाली, बेगुसराय, सीतामढ़ी आदि।

(2.) उच्च घनत्व के जिले- वैसे जिले सम्मिलित है जिसका औसत घनत्व 1000-1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है इसके अंतर्गत मुजफ्फरपुर समस्तीपुर, गोपालगंज मधुबनी तथा नालन्दा जिले शामिल है।

(3. ) मध्यम घनत्व के जिले- इसके अंतर्गत 1000-800 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर वाले जिले सम्मिलित है। प्रमुख जिलो में पूर्वी चम्पारण, भागलपुर, जहानाबाद, अरवल,

भोजपुर, सहरसा, खगड़‍िया है।

(4. ) कम घनत्व के जिले- इसके अंतर्गत 600-800 जनसंख्या घनत्व वाले जिले सम्मिलित है जिसमें पूर्णिया, कटिहार, नवादा, गया, रोहतास आदि जिले है।

(5.) अत्यन्त कम घनत्व वाले जिले- इसके अंतर्गत पश्चिम चम्पारण, बॉका, जमुई एवं कैमूर जिलों का है जिसका घनत्व 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 2.  बिहार में नगर विकास पर एक विशलेषण प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- बिहार में नगरो के विकास का इतिहास बहुत पुराना है यहाँ के अधिकतर प्रमुख नगर किसी न किसी नदी तट पर विकसित है। पाटलीपुत्र, नालन्दा, राजगीर, गया, वैशाली बोधगया, उदवेतपुरी, सीतामढ़ी आदि प्राचीन नगरो के उदाहरणे है।

आजादी के बाद यहाँ नगरो के विकास में तेजी आयी राज्य में औद्योगिक विकास स्वास्थय, शिक्षा एवं जीवन की मौलिक सुविधाओं के विकास के कारण कई नये नगर भी विकसित हुए। इनमें बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, डालमिया नगर, मुंगेर, जमालपुर, कटिहार आदि।

यह सबसे कम शहरी-त राज्य है। Bihar Jansankhya avm nagrikaran

Read More – click here
Class 10th Hindi – click here
Class 10th Sanskrit – click here
YouTube Video – click here

Filed Under: Class 10th

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 10. राह भटके हिरण के बच्चे को (Rah Bhatake Hiran Ke Bachche Ko)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 9. सुदामा चरित (Sudama Charit)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 8. झाँसी की रानी (Jhaansee Kee Raanee)

Footer

About Me

Hey ! This is Tanjeela. In this website, we read all things, which is related to examination.

Class 10th Solutions

Hindi Solutions
Sanskrit Solutions
English Solutions
Science Solutions
Social Science Solutions
Maths Solutions

Follow Me

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Quick Links

Class 12th Solutions
Class 10th Solutions
Class 9th Solutions
Class 8th Solutions
Class 7th Solutions
Class 6th Solutions

Other Links

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 topsiksha