• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Top Siksha

Be a successful student

  • Home
  • Contact Us
  • Pdf Files Download
  • Class 10th Solutions Notes
  • Class 9th Solutions
  • Class 8th Solutions
  • Class 7th Solutions
  • Class 6th Solutions
  • NCERT Class 10th Solutions Notes

9. आविन्यों सम्‍पूर्ण व्‍याख्‍या | Avinyo class 10 Hindi

August 13, 2022 by Leave a Comment

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के पद्य भाग के पाठ नौ ‘आविन्यों‘ (Avinyo class 10 Hindi) के व्‍याख्‍या को पढ़ेंगे।

Avinyo class 10 Hindi

9. आविन्यों
लेखक परिचय
लेखक का नाम- अशोक वाजपेयी
जन्म- 16 फरवरी 1941 ई0, मध्य प्रदेश के दुर्ग नामक स्थान पर
पिता- परमानन्द वाजपेयी
माता- निर्मला देवी       

इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल, सागर में पाई तथा सागर विश्वविद्यालय से बी० ए० और स्टीफेंस महाविद्यालय दिल्ली से अंग्रेजी विषय में एम० ए० किया।

रचनाएँ- शहर, अब भी संभावना है, एक पतंग अनंत में, अगर इतने से, तत्पुरुष, बहुरी अकेला, थोड़ी सी जगह, घास में दुबका आकाश, आविन्यों, अभी कुछ और समय के पास समय, इबादत से गिरी मात्राएँ, उम्मीद का दूसरा नाम, विवक्षा, दुःख चिट्ठी रसा आदि।

पाठ परिचय- प्रस्तुत पाठ ’आविन्यों’ इसी नाम के गद्य एवं कविता के सर्जनात्मक संग्रह से संकलित है। आविन्यों दक्षिण फ्रांस का एक मध्ययुगीन ईसाई मठ हैं जहाँ लेखक ने इक्कीस दिनों तक एकान्त रचनात्मक प्रवास का अवसर पाया था। प्रवास के दौरान प्रतिदिन गद्य एवं कविताएँ लिखी थी।

पाठ का सारांश

प्रस्तुत पाठ ‘आविन्यों’ में अशोक वाजपेयी ने अपनी यात्रा आविन्यों के क्रम में हुए अनुभवों का वर्णन किया है।

दक्षिण फ्रांस में रोन नदी के किनारे अवस्थित आविन्यों नामक एक पुरानी शहर है, जो कभी पोप की राजधानी थी। अब गर्मियों में फ्रांस तथा यूरोप का एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय रंग-समारोह का आयोजन हर वर्ष होता है। Avinyo class 10 Hindi

रोन नदी के दूसरी ओर एक नई बस्ती है, जहाँ फ्रेंच शासकों ने पोप की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक किला बनवाया था। बाद में, वहाँ ’ला शत्रूज’ काथूसियन सम्प्रदाय का एक ईसाई मठ बना, जिसका धार्मिक उपयोग चौदहवीं शताब्दी से फ्रेंच क्रांति तक होता रहा।

यह सम्प्रदाय मौन में विश्वास करता है, इसलिए सारा स्थापत्य मौन का ही स्थापत्य था। इन इमारतों पर साधारण लोगों ने कब्जा कर लिया था और रहने लगे थे। Avinyo class 10 Hindi

यह केन्द्र आजकल रंगमंच और लेखन से जुड़ा हुआ है। वहाँ संगीतकार, अभिनेता तथा नाटककार पुराने-ईसाई चैम्बर्स में रचनात्मक कार्य करते हैं।

सप्ताह के पाँच दिनों में शाम को सबको एक स्थान पर रात का भोजन करने की व्यवस्था है। अन्य दिन नास्ता एवं भोजन खुद बनाकर खाते हैं। यह बेहद शांत स्थान है। लेखक को फ्रेंच सरकार के सौजन्य से ‘ला शत्रूज’ में रहकर कुछ काम करने का मौका मिला था। इसलिए यह अपने साथ हिंदी का एक टाइपराइटर, तीन-चार किताबें तथा कुछ संगीत के टेप्स लेते गये थे।

उन्नीस दिनों के प्रवास में इन्होंने 35 कविताएँ तथा 27 गद्य रचना रचनाएँ लिखी। लेखक को यह स्थान काव्य की दृष्टी से अति उपयुक्त लगा। इसी विशेषता के कारण उसने इतने कम समय में इतने अधिक लिख लिया।

उसने यह अनुभव किया कि यहाँ की हर चीझों में अद्भुत सजीवता है। इसी सजीवता, मनोरमता के फलस्वरूप इतनी कम अवधि में 35 कविताएँ तथा 27 गद्य की रचनाएँ की।

’नदी के किनारे नदी है’ तात्पर्य यह है कि एक तरफ एक छोटा सा गाँव ’वीरनब्ब’ और दूसरी तरफ आविन्यों अपनी सहजता, सुन्दरता, नीरवता तथा संवेदनशीलता पर्यटकों को इस प्रकार भाव-विभोर करते हैं कि रोन नदी का कल-कल, छल-छल धारा स्थिर किंतु किनारा शांतिमान् प्रतित होता है।

लेखक स्वयं स्वीकार करता है कि नदी के समान ही कविता सदियों से हमारे साथ रही है। जिस प्रकार जहाँ-तहाँ से जल आकर नदि में मिलते रहते हैं और सागर में समाहित होते रहते हैं, उसी प्रकार कवि के हृदय में भिन्न-भिन्न प्रकार के भाव उठते रहते हैं और वहीं भाव काव्य रूप में परिणत होते रहते हैं।

निष्कर्षतः न तो नदी रिक्त होती है और न ही कविता शब्द रिक्त होती है । तात्पर्य यह कि सहृदय व्यक्ति प्राकृतिक सुन्दरता के आकर्षण से बच नहीं सकते।

लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)____दो अंक स्तरीय

प्रश्न 1. आविन्यों क्या है और वह कहाँ अवस्थित है? हर बरस आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है? (Text Book)

अथवा, प्रत्येक वर्ष आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है ? (2014A)

उत्तर- आविन्यों मध्ययुगीन ईसाई मठ है। यह दक्षिणी फ्रांस में रोन नदी के किनारे अवस्थित है। आविन्यों फ्रांस का एक प्रमुख कलाकेंद्र रहा है। यहाँ गर्मियों में फ्रांस और यूरोप का एक अत्यंत प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंग-समारोह प्रतिवर्ष होता है।

प्रश्न 2. नदी के तट पर बैठे हए लेखक को क्या अनुभव होता है? (Text Book)

उत्तर- नदी के तट पर बैठे हुए लेखक को लगता है कि जल स्थिर है और तट ही बह रहा है। उन्हें अनुभव हो रहा है कि वे नदी के साथ बह रहे हैं। नदी के पास रहने से लगता है कि स्वयं नदी हो गये हैं। स्वयं में नदी की झलक देखते हैं।

प्रश्न 3, नदी तट पर लेखक को किसकी याद आती है और क्यों ? (पाठ्य पुस्तक) Avinyo class 10 Hindi

अथवा, आविन्यों पाठ के लेखक को नदी तट पर किसकी याद आती है और क्यों?  (2014C)

उत्तर- नदी तट पर लेखक को विनोद कुमार शुक्ल की एक कविता याद आती है। क्योंकि लेखक नदी तट पर बैठकर अनुभव करते हैं कि वे स्वयं नदी हो गये हैं। इसी बात की पुष्टि करते हुए शुक्ल जी ने “नदी-चेहरा लोगों“ से मिलने जाने की बात कहते हैं।

प्रश्न 4. किसके पास तटस्थ रह पाना संभव नहीं हो पाता और क्यों? (पाठ्य पुस्तक)

उत्तर- नदी के किनारे और कविता के पास तटस्थ रह पाना संभव नहीं हो पाता । क्योंकि दोनों की अभिभूति से बची नहीं जा सकती। नदी और कविता में हम बरबस ही शामिल हो जाते हैं। निरन्तरता नदी और कविता दोनों में हमारी नश्वरता का अनन्त से अभिषेक करती है।

प्रश्न 5. लेखक आविन्यों क्या साथ लेकर गए थे और वहाँ कितने दिनों तक रहे? लेखक की उपलब्धि क्या रही। (पाठ्य पुस्तक 2015C)

उत्तर- लेखक आविन्यों में उन्नीस दिनों तक रहे । वे वहाँ अपने साथ हिंदी का टाइपराइटर, तीन-चार पुस्तकें और कुछ संगीत के टेप्स ही ले गए थे। वे उस स्पष्ट एकांत में अपने में और लेखन में डूबे रहे। लेखक की उपलब्धि यही रही कि उन्होंने उन्नीस दिनों में पैंतीस कविताएँ और सत्ताईस गद्य रचनाएँ लिखी ।

प्रश्न 6. मनुष्य जीवन से पत्थर की क्या समानता और विषमता है?

उत्तर- मानवीय जीवन में सुख और दुःख के समय व्यतीत होते हैं। जीवन परिवर्तनशील पथ पर अग्रसर होता है। मानव उतार-चढ़ाव देखता है। पत्थर भी मानव की तरह परिवर्तनशील समय का सामना करता है। पत्थर भी शीत और ताप दोनों का सान्निध्य पाता है। मानव अपनी प्राचीन गाथा को गाता है। पत्थर भी प्राचीनता को अपने में सहेजे रखता है। मानव अपनी भावनाओं को प्रकट करता है। परन्तु पत्थर मूक रहता है।

9. आविन्‍यों
प्रश्न 1.आविन्‍यों कहाँ स्थित है? Avinyo class 10 Hindi
(क) इटली 
(ख) जर्मनी
(ग) जापान 
(घ) दक्षिणी फ्रांस

उत्तर-(घ) दक्षिणी फ्रांस

प्रश्न 2.लाशत्रुज क्‍या है?
(क) इमारत    
(ख) पर्वत
(ग) इसाई मठ
(घ) मंदिर

उत्तर-(ग) इसाई मठ

प्रश्न 3.प्रगतिशील साहित्‍य का संबंध है?
(क) बौध दर्शन से        
(ख) वेदांत दर्शन से
(ग) मार्क्‍स के विचारों से
(घ)इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) वेदांत दर्शन से

प्रश्न 4.जारशाही …. में थी?
(क) सोवियत रूस  
(ख) फ्रांस
(ग) नेपाल           
(घ) चीन

उत्तर-(क) सोवियत रूस

प्रश्न 5. आन्‍द्रे ब्रेताँ, रेने शॉ और पाल एलुआर ने आविन्‍यों में रहकर संयुक्‍त रूप से लगभग कितनी कविताओं की रचना की?
(क) 20     
(ख) 25
(ग) 30     
(घ) 35

उत्तर-(ग) 30

प्रश्न 6.ल मादामोजेल द आविन्‍यों किसकी रचना है? Avinyo class 10 Hindi
(क) लियानार्दो द विंची 
(ख) पिकासो
(ग) रवीन्‍द्रनाथ टैगोर     
(घ) विन्‍सेंट वैन गो

उत्तर-(ख) पिकासो

प्रश्न 7.’ला शत्रूज का धार्मिक उपयोग कब से कब तक होता रहा?
(क) ग्‍यारहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक
(ख) बारहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक
(ग) तेरहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक
(घ) चौदहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक

उत्तर-(घ) चौदहवीं सदी से फ्रेंच क्रांति तक

प्रश्न 8.आविन्‍यों में 19 दिनों के प्रवास के दौरान लेखक ने कितने गद्य की रचना की?
(क) 27  
(ख) 28
(ग) 29   
(घ) 30

उत्तर-(क) 27

प्रश्न 9.फ्रांस का प्रमुख केन्‍द्र रहा हैं ? Avinyo class 10 Hindi
(क) एफिल टावर   
(ख) आविन्‍यो
(ग) दोनो             
(घ)इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(ख) आविन्‍यो

प्रश्न 10. पिेकासो का प्रसिद्ध रचना का शीर्षक है ?
(क) ल मादामोजेल द अविन्‍यों
(ख) वीलनव्‍व ल अविन्‍यों
(ग) नदी के किनारे भी नदी हैं
(घ) ला शत्रूज

उत्तर-(क) ल मादामोजेल द अविन्‍यों

प्रश्न 11.अविन्‍यों किस नदी पर स्थ्ति हैं ?
(क) रोन नदी पर  
(ख) सीन नदी पर
(ग) टेम्‍स नदी पर   
(घ) टोन नदी पर

उत्तर-(क) रोन नदी पर

प्रश्न 12.वील नव्‍व क्‍या है ?
(क) एक शहर  
(ख) एक छोटा सा गाँव
(ग) एक नदी   
(घ)एक झील

उत्तर-(ख) एक छोटा सा गाँव

प्रश्न 13.प्रत्‍येक वर्ष अविन्‍यों में कैसा  समारोह आयोजित होता है ?
(क) रंग समारो‍ह   
(ख) धार्मिक
(ग) विश्‍वकप       
(घ) राष्‍ट्रमंडल खेल

उत्तर-(क) रंग समारो‍ह

प्रश्न 14.रोन नदी के किनारे बसे शहर का नाम है ?
(क) लंदन      
(ख) लाहौर
(ग) अविन्‍यों   
(घ) लखनऊ

उत्तर-(ग) अविन्‍यों

प्रश्न 15.लेखक कितने वर्ष पहले पहली बार अविन्‍यों गए थे ?
(क) 15   
(ख) 5
(ग) 10    
(घ) 12

उत्तर-(ग) 10

प्रश्न 16.लेखक अविन्‍यों क्‍या साथ लेकर आए थें ?
(क) कुर्सी   
(ख) पुस्‍तक, टाइपराइटर और टेप्‍स
(ग) मेज     
(घ) डंडा

उत्तर-(ख) पुस्‍तक, टाइपराइटर और टेप्‍स

प्रश्न 17.उगते हुए सूरज का देश किसे कहा जाता है ?
(क) जापान को  
(ख) नेपाल को
(ग) भूटान को     
(घ) इरान को

उत्तर-(क) जापान को

Read more – Click here
Read Class 10th Sanskrit – Click here
Hiroshima class 10 Hindi ka arth YouTube – Click here

Filed Under: Class 10th HIndi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 10. राह भटके हिरण के बच्चे को (Rah Bhatake Hiran Ke Bachche Ko)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 9. सुदामा चरित (Sudama Charit)
  • BSEB Class 10th Non–Hindi Objective Chapter 8. झाँसी की रानी (Jhaansee Kee Raanee)

Footer

About Me

Hey ! This is Tanjeela. In this website, we read all things, which is related to examination.

Class 10th Solutions

Hindi Solutions
Sanskrit Solutions
English Solutions
Science Solutions
Social Science Solutions
Maths Solutions

Follow Me

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Quick Links

Class 12th Solutions
Class 10th Solutions
Class 9th Solutions
Class 8th Solutions
Class 7th Solutions
Class 6th Solutions

Other Links

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Copyright © 2021 topsiksha